फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर योगी सरकार बनने पर आतिशबाजी, मिठाई बांटी

विज्ञापन
खुशी मनाते ब्राह्मण समाज के लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। योगी आदित्यनाथ के फिर से मुख्यमंत्री बनने और शुक्रवार को मंत्रीमंडल के साथ शपथ लेने के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी जिले में भाजपाइयों ने कई स्थानों पर आतिशबाजी छोड़ने के साथ मिठाई बांटी।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा ने शनिवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम से वापस आने के बाद अपने गांव आसफपुर में आतिशबाजी छोड़ने के साथ मिठाई बांट कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं में ब्रजेश पाठक को प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर खास उत्साह दिखा। इस मौके पर अरविंद शर्मा, देवेंद्र पाठक, अशोक मिश्रा, नवनीत मिश्रा, केके शर्मा, कमल शर्मा, रामवीर मौर्य, विपिन पाठक, शुभम पाठक, महेंद्र पाल पाठक, बाबूराम मौर्य, महेंद्र यादव, अनिल पाठक, मुकुट सिंह यादव आदि रहे।
शहर में ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक के आवास पर आतिशबाजी छोड़ने के साथ मिठाई बांटी गई। ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जताई। शैलेश पाठक ने कहा कि मंत्री मंडल में ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाकर योगी आदित्यनाथ ने ब्राह्मण समाज का सम्मान रखा है। इस मौके पर देवेश मिश्रा, मनोज मिश्र, अमन मयंक, राकेश मिश्रा, अजय पाठक, सुनील मिश्रा, ब्रजमोहन तिवारी, अतुल अग्निहोत्री, राहुल त्रिवेदी, शिव भारद्वाज, अनिल मिश्र, राकेश वर्मा, मनोज गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें