फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस साल से जिला पंचायत की कुर्सी पर महिलाओं का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले करीब 20 साल से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर महिलाओं का कब्जा है। इन वर्षों में चार महिलाएं जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। इनमें चेतना सिंह यादव ने दो बार और पूनम यादव ने एक दफा कार्यकाल पूरा किया। वहीं, मधु चंद्रा को कार्यकाल पूरा करने से पहले ही कुर्सी छोड़ने पड़ गई। उनके बाद कुछ दिनों के लिए प्रीति सागर ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद 2020 में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई थी। जिले की राजनीति में गहरा दखल रखने वाले दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे चौधरी राजेश्वर सिंह दो बार अपनी पुत्रवधु चेतना सिंह यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने में कामयाब रहे थे। चेतना सिंह यादव 10 अगस्त 2000 से नौ अक्टूबर 2005 और दूसरी बार 14 जनवरी 2006 से 13 जनवरी 2011 तक अध्यक्ष रहीं थीं। चुनाव में देरी के कारण 10 अक्टूबर 2005 से 13 जनवरी 2006 तक आईएएस पंधारी यादव जिला पंचायत के प्रशासक रहे। चेतना सिंह के दूसरे कार्यकाल में प्रदेश में सपा और बसपा दोनों सरकारें रहीं। इसके बाद भी उन्होंने कार्यकाल पूरा किया।
वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव के बाद बसपा की सरकार बनी। सहसवान सीट से बाहुवली डीपी यादव और बिसौली सीट से उनकी पत्नी उमलेश यादव विधायक चुनी गईं। 2011 के चुनाव में डीपी यादव ने अपने साले पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव की पत्नी पूनम यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज कराया। पूनम यादव 14 जनवरी 2011 से 13 जनवरी 2016 तक अध्यक्ष रही थीं।
विज्ञापन

पूनम यादव के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में 2012 के विधानसभा चुनाव हुए। इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनी। 2013 में पूनम यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, लेकिन उन्होंने विपक्ष में रहते हुए विश्वासमत हासिल कर अपना कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया। सपा सरकार के दौरान तत्कालीन बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य की बहन मधु चंद्रा 14 जनवरी 2016 से 21 अक्टूबर 2019 तक अध्यक्ष रहीं थीं। वह कार्यकाल पूरा नहीं कर सकीं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 2019 में मधु चंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया और उनको कुर्सी छोड़नी पड़ी। इस बार पूर्व विधायक योगेंद्र सागर की पत्नी और बिसौली विधायक कुशाग्र सागर की मां प्रीति सागर उर्फ पुष्पारानी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने में कामयाब रहीं। प्रीति सागर 29 फरवरी 2020 से 13 जनवरी 2021 तक अध्यक्ष रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें