बदायूं। भाजपा का बूथ स्तर चुनाव 18 से 22 सितंबर तक होना था, जोकि पूर्ण हो गया है। इसमें भाजपा के सभी मंडल चुनाव अधिकारी, मंडल सह चुनाव अधिकारी, सेक्टर चुनाव अधिकारी ने अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने बताया कि जिले में कुल 2557 बूथ में से 2476 बूथ पर समय से चुनाव हो गया है। जिले में केवल 81 बूथ पर अब तक चुनाव नहीं हो सका है। उन पर भी चुनाव 25 सितंबर तक कर दिया जाएगा। साथ ही कहा कि जो बूथ अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं उनकी घोषणा जिला चुनाव अधिकारी 26 से 30 सितंबर तक कर देंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, इसे प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा। मंडल चुनाव अधिकारी, मंडल सह चुनाव अधिकारी और सेक्टर चुनाव अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़ी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाई जाए, इसकी भी योजना तैयार कर लें। ब्यूरो