फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश के साथ हरीश, राजीव भी दौड़ में

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मंत्रीमंडल के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। योगी आदित्यनाथ पांच साल पूरे करने के बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे। इस बीच जिले को मंत्री पद मिलने को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार महेश चंद्र गुप्ता के साथ हरीश शाक्य व राजीव कुमार सिंह भी मंत्री पद की दौड़ में हैं।
विज्ञापन

योगी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ता लखनऊ रवाना हो गए। 12 बसों और 150 गाड़ियों से कार्यकर्ता लखनऊ गए हैं। पिछली सरकार में महेश गुप्ता को नगर विकास राज्यमंत्री बनाया गया था। चर्चा है कि इस बार दातागंज से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए राजीव कुमार सिंह और बिल्सी से पहली बार विधायक बने युवा हरीश शाक्य में भी किसी एक को मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है।
चर्चा है कि राज्यमंत्री पद की सूची में बदायूं का एक नाम शामिल है। यह भी कहा जा रहा है कि शुक्रवार को शपथ ग्रहण में बदायूं को मंत्री पद नहीं मिलता है तो फिर दो महीने बाद मंत्रीमंडल विस्तार में पद मिल सकता है।
विज्ञापन

-
वागीश लखनऊ पहुंचे, वापस आकर लेंगे जीत का प्रमाण पत्र
भाजपा के वागीश पाठक को बृहस्पतिवार शाम एमएलसी का चुनाव जीतने पर प्रमाण पत्र मिलना था, लेकिन वह समर्थकों के साथ सीएम योगी के शपथ ग्रहण में शामिल होने लखनऊ रवाना हो गए। अब वह लौटने के बाद प्रमाण पत्र लेंगे। बुधवार को सपा के सिनोद शाक्य की नाम वापसी के बाद ही वागीश का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का दिन था। नाम वापसी के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाता, लेकिन वागीश बदायूं में नहीं थे। ऐसे में वह प्रमाण पत्र नहीं ले सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें