फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक चला बुलडोजर, शाम को बढ़ी साइकिल की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा चुनाव में मतगणना के शुरुआती आंकड़ों में भाजपा ने ऐसी पकड़ बनाई कि दोपहर तक विरोधियों को नजदीक नहीं फटकने दिया। सभी सीटों पर बाबा के बुलडोजर की रफ्तार काफी अच्छी रही लेकिन दिन ढलने के साथ-साथ साइकिल भी रफ्तार पकड़ती चली गई। फिर शाम को साइकिल बराबरी पर आ गई।
विज्ञापन

मतगणना की शुरुआत में सहसवान विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी ब्रजेश आगे थे लेकिन दूसरे-तीसरे चरण के बाद पीछे पहुंच गए। उनके स्थान पर बसपा प्रत्याशी पहुंच गए। फिर कुछ चरणों के बाद भाजपा आगे पहुंच गई। जबकि शहर, दातागंज और बिल्सी विधानसभा सीट पर शुरुआत से ही भाजपा का दबदबा रहा। इन सीटों पर शुरुआत से लेकर आखिरी चरण तक भाजपा आगे रही और जीत दर्ज की। वहीं बिसौली विधानसभा सीट की बात करें तो कई चरणों में भाजपा आगे रही लेकिन आखिरी समय के दौरान सपा प्रत्याशी आगे निकल गए और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। कुछ इसी तरह का हाल शेखूपुर विधान सीट पर देखने को मिला। यहां शुरुआत से ही भाजपा आगे रही लेकिन शाम होते होते साइकिल ऐसी दौड़ी कि बाबा जी के बुलडोजर को पीछा करना मुश्किल हो गया।
-
एक बार शहर में झटका खा गए नगर विकास मंत्री
हालांकि नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता शुरुआत से आगे चल रहे थे लेकिन दोपहर के वक्त दो-तीन सौ वोटों से पीछे हो गए। इसके बाद के परिणाम उन्हें बढ़त दिलाते चले गए। आखिरी चरण में जाकर उन्हें करीब 11 हजार से जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें