डॉ. संघमित्रा मौर्य।
- फोटो : BADAUN
बदायूं। पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर हमले झेल रहीं भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य मंगलवार को तीन दिन के प्रवास पर बदायूं आ रहीं हैं। मंगलवार को सदर सीट से महेश चंद्र गुप्ता और बिल्सी से हरीश शाक्य के नामांकन में भी शामिल होंगी। बुधवार को बिल्सी और सहसवान विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
27 जनवरी को बिसौली सीट से भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर के नामांकन में शामिल होंगी। यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने दी। बता दें कि सांसद संघमित्रा पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। मौर्य ने सपा में जाने के बाद भाजपा पर तीखे हमले किए थे। इसके बाद से ही सांसद भी आलोचना का शिकार हो रही थीं। हालांकि वह भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जवाब दे रहीं थीं। स्थानीय स्तर पर उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्हें लखनऊ आवास पर बताया जा रहा था। अब उनके आने व भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने से यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि वह भाजपा में ही रहेंगी। संवाद