फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में ही उतरेगा  सीएम का उड़नखटोला

Thu, 05 May 2016 12:38 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सभास्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
21 की जगह अब 23 मई को होगी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी समेत आला अफसरों ने लिया कार्यक्रमस्थल का जायजा
 प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में अब 23 मई को आएंगे। इससे पहले 21 मई को उनके आने का कार्यक्रम था। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है। पांच मई बृहस्पतिवार से मंच का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पुलिस लाइन में पहले से ही स्थापित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतारा जाएगा। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर ही हेलीपैड बनाए जाना तय था। 
बुधवार को जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी, एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने अन्य तमाम अधिकारियों कार्यक्रम स्थल के समतलीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। रोडरोलर द्वारा मिट्टी को दबाया जा रहा है। इसके बाद पानी के छिड़काव का काम शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव के साथ ही जल निगम के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

-----
लखनऊ की कंपनी को मिला है डिजाइनिंग का ठेका 
बदायूं। लखनऊ की राज डिजाइनिंग कंपनी के मालिक हसीब उर्रहमान एवं प्रबंधक विनोद भट्ट के साथ दातागंज रोड पर स्थित कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। 
-----
लखनऊ की राज कंपनी करेगी मंच की डिजाइनिंग 
बदायूं। जिलाधिकारी ने पीडब्यूडी विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि मंच बनाने का कार्य पांच मई से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर अभी से प्रतिदिन पानी का छिड़काव शुरू कराया जाए। मुख्यमंत्री की सभा के लिए 60 फिट लंबा 40 फिट चौड़ा और आठ फिट ऊंचा मंच बनेगा। जो लखनऊ की राज डिजाइनिंग कंपनी द्वारा डीएम के निर्देशन में डिजाइन किया जाएगा।  
-----
मझिया से मंडी चौकी की सड़क के बहुरेंगे दिन
बदायूं। जिलाधिकारी ने दातागंज रोड से बदायूं मंडी समिति की ओर ग्राम मझिया वाले रोड की मरम्मत भी कराने को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। 
-----
दातागंज तिराहे से नवादा तक हटेगा अतिक्रमण
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दातागंज तिराहे से नवादा तक अतिक्रमण हटवाने के संबंध में एसपी सिटी अनिल कुमार यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ललतेश सक्सेना को पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन

-----
सीएम सभा में डेढ़ लाख की भीड़ का इंतजाम 
बदायूं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना को देखते हुए विशाल पंडाल भी बनाया जाएगा। पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएंगे और सभा स्थल की मजबूत बेरीकेडिंग भी कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर समुचित पेयजल व्यवस्था और चिकित्सा व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें