फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। गांव अल्लापुर निवासी पंकज कुमार का आरोप था कि करीब 14 माह पूर्व उसकी मां मीरा देवी अपने प्रेमी जयभगवान उर्फ पप्पू निवासी शेखूपुर थाना सिविल लाइन के घर चली गई थी।
विज्ञापन

बीती 20 नवंबर को वह अपने गांव वापस लौट आई और घर में रहने लगी। आरोप है कि उसकी मां मीरा देवी अकारण उसके पिता काली चरण और उससे बात-बात पर उल्टा सीधा बोलती व झगड़ा करती थी। 17 नवंबर को मीरा देवी अपनी बहिन के गांव पतसा चली गई। इस कारण उसके पिता काली चरण परेशान रहने लगे। इस दौरान जयभगवान ने उनके पिता से उल्टी सीधी बात की। इसके बाद उसके पिता गुमसुम हो गए और घर से चले गए। सुबह में उनका शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला था। पीड़ित का आरोप हो कि उसके पिता की मौत के जिम्मेदार उसकी मां मीरा देवी और उसका प्रेमी जयभगवान है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें