फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लापता तीन नाबालिग बच्चे पुलिस ने अभिरक्षा में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की पूछताछ में तीनों बच्चों ने नौकरी करने को लेकर घर से जाने की बात कही।
विज्ञापन

गांव मौजमपुर छज्जू निवासी बब्लू सिंह ने 30 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका पुत्र और उसके दो दोस्त लापता हैं। बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश करने के साथ बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई।
एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि तीनों नाबालिगों को 24 घंटे के अंदर सकुशल अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


किशोर लापता, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस रही तलाश
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के इमलिया गांव से 14 वर्षीय किशोर के लापता होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव निवासी छोटे सिंह पुत्र मनोहर सिंह का नाती अंशुल 27 सितंबर की अपराह्न घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पता न लगने पर परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव का कहना है कि किशोर की तलाश जारी है। उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद


किशोरी लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी
कुंवरगांव। कासिमपुर गांव निवासी बाबू की 17 वर्षीय पुत्री 17 सितंबर की शाम से घर से लापता है। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। पिता बाबू ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें