फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चोरी के आरोप में पकड़कर ले गई पुलिस, रात में सड़क पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/ बिल्सी। सिरासौल गांव निवासी फीरोज को रिसौली चौकी पुलिस ई-रिक्शा चोरी के आरोप में पकड़कर ले गई। उसी रात फीरोज का शव बेहटा और बिचौला गांव के बीच सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि चौकी से घर जाते समय फीरोज हादसे का शिकार हो गया था। जबकि परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बिल्सी थाने की रिसौली चौकी पुलिस ने सिरासौल सीताराम पट्टी निवासी फीरोज (35) को एक ई-रिक्शा चोरी के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद उसे चौकी ले जाकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक फीरोज ने बताया कि उसने ई-रिक्शा चोरी नहीं किया है, बल्कि गांव के ही एक व्यक्ति से 35 हजार रुपये में खरीदा था। इस पर पुलिस ने उस व्यक्ति को भी पकड़ा जिसका नाम फीरोज ने बताया था। इस बीच युवक के परिवार वाले भी मोपेड लेकर सिरासौल चौकी पहुंचे थे, जो बाद में लौट आए।
परिवार वालों का आरोप है कि फीरोज मंगलवार शाम चौकी से छूटने के बाद मोपेड पर अपने गांव लौट रहा था। उसी दौरान उस पर कुछ लोगों हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर जा पहुंचे। परिजन फीरोज को उठाकर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद फीरोज को चौकी से छोड़ दिया गया था। इसके बाद घर जाते वक्त वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

इधर, इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी के मुताबिक शाम के समय फीरोज दूसरे आरोपी के साथ मोपेड से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में फीरोज की मौत हो गई। जबकि दूसरा आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
फीरोज की मौत ट्रैक्टर की टक्कर से हुई है या उसके साथ मारपीट हुई थी। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। जो लोग बता रहे हैं कि युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी थी। वह ये भी बता रहे हैं कि ट्रैक्टर किधर से आया था। पुलिस उस रोड के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी में है।
युवक की मौत ट्रैक्टर की टक्कर से हुई है। इनके परिवारवाले जिस पर आरोप लगा रहे हैं वो भी घायल हुआ है। इसमें ट्रैक्टर था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है, तो जांच के बाद कार्रवाई होगी। - अनिरुद्ध सिंह, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें