फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस और बिसौली इलाके में बुधवार रात हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो लोगों को बरेली रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्सेना निवासी जगपाल (42), रामनिवास (62) और अफजाल (30) बुधवार शाम मंडी समिति के नजदीक सुधीर के बेटे की शादी में एक ही बाइक पर आए थे। तीनों लोगों ने शादी समारोह में खाना खाया। वह रात करीब नौ बजे अपने घर लौट रहे थे। उस समय जगपाल बाइक चला रहे थे। उनमें कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। वह मंडी समिति पुलिस चौकी से निकलकर मझिया रोड पर पहुंचे थे कि उसी समय सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इस हादसे में जगपाल और रामनिवास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अफजाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया। पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
बिसौली। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कुडरा निवासी अमित (30) पुत्र सतेंद्र पाल बुधवार रात करीब आठ बजे बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान मदनजुड़ी गांव के नजदीक उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इस हादसे में अमित ने जिला अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार मोहम्मदपुर मई निवासी बदन सिंह और ताराचंद घायल हो गए। इनमें बदन सिंह को बरेली रेफर कर दिया गया है। हादसे के दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें