फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ घेरने वालों का किया चालान

Wed, 30 Dec 2015 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण पर दूसरे दिन भी चला डंडा, पुलिस के साथ पालिका की टीम भी उतरी
विज्ञापन


शहर के तमाम इलाकों में भयंकर अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार अतिक्रमण हादसों की वजह बन जाता है। कुछ दिन पहले नगर पालिका ने शहर में अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन दुकानदारों ने फिर से सड़कों पर कब्जा कर लिया। कोतवाली पुलिस ने शहर में मंगलवार से अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू की थी। बुधवार को भी शहर के गोपी चौक, मथुरिया चौक, खैराती चौक, नगर पालिका रोड समेत कई इलाकों में अतिक्रमण हटवाया गया। दूसरे दिन चले अभियान में ईओ ललतेश सक्सेना, इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार सिंह समेत काफी तादात में फोर्स रहा।
विज्ञापन

कोतवाली के बाद सिविल लाइंस में अभियान
बदायूं। फिलहाल अतिक्रमण हटाओ अभियान कोतवाली क्षेत्र में चल रहा है। कोतवाली इलाके में अभियान के बाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र इलाके में अभियान चलाया जाएगा। सिविल लाइंस क्षेत्र में रोडवेज, पुलिस लाइंस चौराहा, इंदिरा चौक, मैकू हलवाई चौक, जेल तिराहा आदि इलाके अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें