फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने की पुलिस टीम को रौंदने की कोशिश

Sat, 03 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
पशु तस्करों ने की पुलिस टीम को रौंदने की कोशिश 
विज्ञापन
इलाके में सक्रिय पशु तस्करों ने शनिवार सुबह करीब चार बचे गश्त कर रही पुलिस टीम को पिकअप वाहन से रौंदने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता हुआ देखकर तस्कर पिकअप वाहन छोड़कर भाग गए। वाहन से पुलिस ने छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

शनिवार तड़के सहसवान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार  सिंह यादव को सूचना मिली कि चौकी नंबर चार की ओर से कुछ लोग पिकप वाहन में प्रतिबंधित पशु लादकर इस्लामनगर की ओर जा रहे हैं। पशुओं को वध के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने पशु तस्करों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी एसआई अजयपाल सिंह को दी। अजयपाल सिंह ने टीम के साथ हरना तकिया के पास तस्करों की घेराबंदी की। यहां संदिग्ध पिकअप वाहन पहुंचा इस पर पुलिस ने चालक को  रूकने का इशारा किया। चालक ने पिकअप वाहन से पुलिस टीम को रौंदने की कोशिश की। पुलिस  कर्मियों ने सड़क किनारे गड्ढों में कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद जीप से पिकअप  का पीछा किया। घेराबंदी होती देख तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो  गए। पुलिस को पिकप में पैर, मुंह बंधे ठुसे हुए छह प्रतिबंधित पशु बरामद  हुए। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद प्रतिबंधित पशुओं को ग्रामीणों की  सुपुर्दगी में दे दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के  खिलाफ गोवध अधिनियम और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह यादव ने बताया कि पशु तस्करों के  खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें