फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा का सिर फूटा, सात लोगों पर रिपोर्ट

Sun, 26 Jul 2026 12:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। गांव दियौचरी में दबिश देने गई पुलिस टीम पर आरोपियों के परिजनों ने हमला कर दिया। हमले में दरोगा का सिर फूट गया। हमले के आरोप में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार कराते घायल दरोगा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में दरोगा नवरतन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी है। आरोपियों के परिजनों पर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन

दरोगा का सिर फटा 
पुलिस के अनुसार, जून माह में दर्ज जान से मारने की नीयत से हमले के मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में उपनिरीक्षक (दरोगा) नवरतन सिंह पुलिस टीम के साथ गांव दियौचरी पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसी बीच पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया, जिससे दरोगा नवरतन सिंह का सिर फूट गया। खून बहने लगा। 
विज्ञापन

पुलिस का नोटिस फाड़ा 
आरोप है कि आरोपियों के परिजनों ने पुलिस की ओर से दिया गया नोटिस फाड़ दिया और टीम को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस टीम किसी तरह मौके से निकली और घायल दरोगा का उपचार कराया गया। घायल दरोगा की तहरीर पर अजय पाल, धर्मपाल, अवनीश, रजनेश, हरपाल, शिवनीश और बंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें