फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सत्याग्रह के लिए सैजनी जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
एसएसपी से मिलने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी
विज्ञापन
बदायूं। दोहरे हत्याकांड के विरोध में सैजनी गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड गैस प्लांट पर सत्याग्रह करने जा रहे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव और अन्य नेताओं को सोमवार को पुलिस ने डीएम चौराहे के पास रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने एसएसपी अंकिता शर्मा से मुलाकात कर विरोध जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने एसएसपी से कहा कि यदि प्रशासन को सैजनी में सत्याग्रह से आपत्ति है तो उन्हें दातागंज तहसील परिसर में शांतिपूर्ण सत्याग्रह की अनुमति दी जाए, ताकि पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की आवाज उठाई जा सके। हालांकि इस प्रस्ताव पर भी प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई।
एसएसपी से वार्ता के बाद अजीत यादव ने कहा कि गैस प्लांट में दो अफसरों की हत्या अत्यंत गंभीर घटना है। इसकी निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि इस मामले में सीबीआई जांच और न्याय की मांग को लेकर वह 17 मार्च को जिला अस्पताल के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में उपवास पर बैठेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पुलिस का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज दबाने के लिए कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा अजीत यादव ने मृतक सहायक प्रबंधक हर्षित मिश्रा के भाई वैभव मिश्रा से फोन पर बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने भी मामले की सीबीआई जांच की मांग का समर्थन किया है। इस दौरान बफाती मियां, सत्यम यादव, हाजी नुसरत अली, बृजभूषण गुर्जर, राजीव पटेल, गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें