फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पशुप्रेमी को थप्पड़ मारने का आरोपी चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। चार दिन पहले रेलवे स्टेशन परिसर में कहासुनी के बाद पशुप्रेमी प्रखर अग्रवाल को थप्पड़ मारने के आरोपी जीआरपी के चौकी प्रभारी उमेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रखर की शिकायत पर जांच जीआरपी के सीओ ने की थी।
विज्ञापन

श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी प्रखर अग्रवाल को जीआरपी के चौकी प्रभारी उमेश यादव को लाइनहाजिर किए जाने की जानकारी ट्विट के जरिये मिली है। इससे पहले जीआरपी के सीओ अनिल वर्मा ने उझानी आकर आरोपी चौकी प्रभारी का पक्ष जानने के बाद प्रखर और चश्मदीद निकुंज के बयान दर्ज किए थे। पशुप्रेमी प्रखर ने बताया कि जांच के दौरान ही उन्होंने घटना के समय की वीडियो भी सीओ दिखाई थी। चौकी प्रभारी को एसपी मुरादाबाद ने लाइन हाजिर किया है।
बता दें कि चार दिन पहले प्रखर और निकुंज रात में करीब नौ बजे प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन परिसर में बेंच पर बैठे थे। आरोप है कि उसी दौरान चौकी प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया था। प्रखर ने इसकी शिकायत भी ट्विट कर दी थी। उन्होंने आरोपी चौकी प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की भी मांग की थी। ट्विट पर गौर करें तो जांच अभी जारी है। कार्रवाई और भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें