फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क जाम और तोड़फोड़ के मामले में दो को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हजतरपुर थानाक्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने के दौरान सड़क जाम और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो नामजदों को जेल भेज दिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

दुंदीनगला गांव में चकरोड पर बनी अवैध दुकानों को हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर कब्जेदारों ने पथराव किया और गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। लेखपाल जितेंद्र कुमार ने 17 नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हजरतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल नक्षपाल यादव और हनुमंत को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि नामजदों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना स्थल की पुलिस ने वीडियोग्राफी की थी। उसे देखकर अज्ञात को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें