फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ की अफीम, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
दातागंज कोतवाली में खड़े अफीम तस्कर। स्रोत-पुलिस - फोटो : samvad
विज्ञापन
दातागंज। पुलिस ने बदायूं रोड पर अफीम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। अफीम एक ईको कार से ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है। अंतरराज्यीय बाजार में 10 किलो अफीम की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल गौरव बिश्नोई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एएनटीएफ यूनिट बरेली के साथ पुलिस ने बुधवार को सुबह बदायूं रोड पर इस्माइलपुर गांव के मोड़ पर एक ईको कार को रोका। तलाशी लेने पर उसमें 10 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इस काम में किस-किस के तार जुड़े हुए हैं। इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

झारखंड से कानपुर फिर बदायूं को मिली सप्लाई
कार के साथ पकड़े गए इरशाद खान पुत्र इदरीश खान निवासी ग्राम चंदौरा थाना बिनावर और रामवीर सिंह पुत्र नवल किशोर निवासी ग्राम नवाबगंज थाना बिनावर ने बताया कि अफीम कानपुर से लेकर आ रहे थे। इसकी सप्लाई झारखंड का एक व्यक्ति देता था। इससे पूर्व भी वहां से अफीम ला चुके हैं। कानपुर से लाकर यहां अफीम बेचने से मोटी कमाई होती है। इरशाद ने बताया कि वह पंजाब के मोगा जिला में मजदूरी करने चला गया था। वहीं इस धंधे से जुड़े लोगों से मुलाकात हुई थी। पुलिस के मुताबिक यह लोग अंतर राज्यीय गिरोह से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें