फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: होटल में आती थीं लड़कियां, शिकायत पर पुलिस ने कर दी ये कार्रवाई, मची खलबली

Thu, 06 Nov 2025 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली कस्बे के दबतोरी रोड किनारे स्थित होटल को पुलिस ने सील कर दिया। होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।  
विज्ञापन
पुलिस ने होटल सील किया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कस्बे के दबतोरी रोड पर संचालित एक होटल पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार सर्जन सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल को सील कर दिया। बताया गया कि अवैध रूप से होटल का संचालन किया जा रहा था। 

विज्ञापन

 
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, होटल में संदिग्ध गतिविधियों और लड़कियों की आवाजाही को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद शिकायतें सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र के अन्य अवैध प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया है।

नायब तहसीलदार सर्जन सिंह यादव ने बताया कि यह होटल बिना किसी अनुमति और लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। नियमानुसार विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि या बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें