बिसौली। गांव पैगा भीकमपुर में हुए हादसे के बाद पुलिस चालक के सामने भगवान बनकर आ गई। अगर, पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो शायद चालक भी मारा जाता। ग्रामीण चालक को पीट-पीटकर मार डालना चाहते थे। कोई ईंट उठाकर मार रहा था तो कोई अपने हाथों से ही चालक को पीट रहा था। पुलिस ने बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। इस चक्कर में कई पुलिस कर्मी तक पीट गए और उनको चोटें भी आईं।
हादसा शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। बिसौली-आंवला मार्ग पैगा भीकमपुर गांव से होकर निकलता है। गांव में ही एक पीपल का पेड़ है। उसके नीचे पक्का चबूतरा बना हुआ है। अक्सर लोग दोपहरी में उसके नीचे आकर बैठ जाते हैं। शनिवार की दोपहर भी कई लोग पेड़ के नीचे बैठे थे। वो तो पिकअप वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे लोगों को उससे बचने का मौका नहीं मिला। तब तक उसकी चपेट में छह लोग आ गए थे।
हादसा इतना बड़ा था कि ग्रामीण अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाए। जब तक भीड़ मौके पर एकत्र हुई, तब तक चालक दौड़कर नजदीकी मक्का के खेत में जाकर छिप गया था। कुछ लोगों ने उसे मक्का के खेत में छिपते हुए देख लिया था। इससे ग्रामीणों ने तुरंत ही चालक को ढूंढना शुरू कर दिया था। चार लोगों की मौत की सूचना पर चार सिपाही और एक एसआई गाड़ी से तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। उस दौरान ग्रामीण मक्का के खेत में चालक को तलाश कर रहे थे। खेत ज्यादा बड़ा नहीं था।
इससे चालक को जल्दी ढूंढ लिया गया और ग्रामीण उसके ऊपर टूट पड़े। उन्होंने चालक को पीटना शुरू कर दिया। वह चालक को पीटते हुए खेत से सड़क पर ले आए। पुलिस भी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ी और अपनी जान की परवाह न करते हुए चालक को सुरक्षा के घेरे में ले लिया। इसके बावजूद ग्रामीण चालक को पीटते रहे। ग्रामीण उसे अपनी ओर खींच रहे थे और पुलिस उसे गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रही थी।
एक हादसा और रो पड़ा पैगा भीकमपुर
- इस हादसे में मरे तीन लोग एक ही परिवार के हैं। उनमें धनपाल और घायल रामवीर चचेरे-तहेरे भाई हैं। मृतक ब्रहमपाल, रामप्रकाश और धनपाल के परिवार भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। जबकि, ज्ञानचंद रामप्रकाश के सगे मौसेरे भाई हैं। दोनों लोगों की मां सगी बहनें हैं। इससे दोनों रिश्ते में सगे मौसेरे भाई थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि जिसने भी सुना वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा।
जब ग्रामीणों ने चार अलग-अलग लोगों की लाशें देखीं तो वह अपने आप पर काबू नहीं कर पाए। जो परिवार के थे वह और गांव के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। सभी लोगों के परिवार वाले इधर-उधर सड़क पर पड़े रो रहे थे। ग्रामीण भी उन्हें शांति दिलाने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ऐसा हादसा पहली बार हुआ है। इससे लोग और ज्यादा परेशान हैं।
पिकअप ड्राइवर पर ईट उठाता युवक।स्रोत-वीडियो ग्रैब
पिकअप ड्राइवर पर ईट उठाता युवक।स्रोत-वीडियो ग्रैब
पिकअप ड्राइवर पर ईट उठाता युवक।स्रोत-वीडियो ग्रैब
पिकअप ड्राइवर पर ईट उठाता युवक।स्रोत-वीडियो ग्रैब
पिकअप ड्राइवर पर ईट उठाता युवक।स्रोत-वीडियो ग्रैब