फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहगवां में भटकती मिली बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
बदायूं के दहगवां में भटकी बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
दहगवां। थाना जरीफनगर की दहगवां चौकी पुलिस ने बुधवार को रास्ता भटककर नगर में घूम रही तीन वर्षीय मासूम बच्ची को करीब तीन घंटे की तलाश के बाद उसके माता-पिता से मिला दिया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब चार बजे दहगवां नगर में चीता मोबाइल पुलिस को एक बच्ची सड़क पर अकेली रोते हुए मिली। पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों से बच्ची की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके माता-पिता के बारे में जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिसकर्मी बच्ची को दहगवां चौकी ले आए और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी।
बच्ची की पहचान इकरा पुत्री आमिर निवासी मोहल्ला नसरुल्लागंज कस्बा सहसवान के रूप में हुई। इकरा अपने माता-पिता के साथ नगर पंचायत दहगवां के वार्ड नंबर पांच में स्थित अपने नाना छुन्नन के घर आई थी। इसी दौरान वह किसी तरह घर से बाहर निकल गई थी। अपनी बेटी को सकुशल पाकर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान चौकी इंचार्ज विनय कुमार ने बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें