फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराफातियों की सूचना जुटाएगी पुलिस

Wed, 01 Mar 2017 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाए जाने को हुई पीस पार्टी की बैठक
 होली का त्योहार शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाए जाने के लिए पुलिस ने जनसहयोग भी मांगा है। थासना क्षेत्र के सारे गांव और कस्बों से जागरूकजनों की मौजूदगी में बुधवार को थाना प्रांगण में हुई पीस पार्टी की बैठक में शांति व्यवस्था के लिए सहयोग मांगा गया। जागरूकजनों से कहा गया कि वह खुराफातियों के बारे में हर प्रकार की जानकारी पुलिस को गोपनीय ढंग से उपलब्ध करा दें, ताकि समय रहते असामाजिक तत्वों से निपटा जा सके।
विज्ञापन

बैठक में थानाध्यक्ष रामनरेश माथुर ने बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों, कस्बा और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से गांव में होली पर रंग खेलने और आखत डालने का समय के बारे में जानकारी ली और लोगों से सुझाव भी मांगें। थानाध्यक्ष ने सभी से कहा कि सभी लोग मिलजुलकर शांतिपूर्ण ढंग होली का त्योहार मनाएं, ऐसे प्रयास किए जाएं। खुराफातियों को चिह्नित करके उनकी गोपनीय जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय ही रहेगा। पीस कमेटी की बैठक में  दिनेश सिंह, रामनरेश सिंह, अमरपाल यादव, महाराज सिंह, प्रमोद कुमार, धीरू गुप्ता, विक्की गुप्ता, देवेश सिंह, अरुलप्रताप सिंह, वलिस्टर सिंह यादव, नरेंद्र सिंह, आजम खां, मोहम्मद आरिफ, रूपराम, रामवीर, मुनीश मिश्रा, सिप्टटर यादव के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम रिठिया, भदेली, जसमहा, गौतरा, नवीगंज, रतेनगला, बन बौसारी, नगरिया अभय, मरोरी मांसानगला, करौरी सेदपुर, राजनगला, उसावां के जागरूक और प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें