फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब: चूहे को मारने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, नाले में डुबो-डुबोकर ली थी जान

Mon, 28 Nov 2022 01:23 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

शुक्रवार को पशु प्रेमी और भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड कल्यान के मानद पशु कल्याण अधिकारी विकेंद्र शर्मा गुरुवार को पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के पास आरोपी मनोज कुमार को नाले में डुबोकर मारते देखा था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चूहा - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूहे को नाले में डुबोकर मारने के मामले में रविवार शाम को कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। चूहे को मारने का यह अजीबोगरीब मामला शुक्रवार को सामने आया था। मृत चूहे का भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में पोस्टमार्टम भी कराया जा चुका है।

विज्ञापन


पशु प्रेमी और भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड कल्यान के मानद पशु कल्याण अधिकारी विकेंद्र शर्मा गुरुवार को पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के पास आरोपी मनोज कुमार को नाले में डुबोकर मारते देखा था। उसने चूहे की पूंछ में धागे के सहारे पत्थर बांधकर चूहे को नाले में फेंक दिया था। इसके बाद उसे डुबो-डुबोकर मार दिया था। विकेंद्र ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली पुलिस को मनोज के खिलाफ तहरीर दी थी।

हालांकि उस दिन कोतवाली पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर छोड़ दिया था, साथ ही पोस्टमार्टम के लिए मृत चूहे को आईवीआरआई भेज दिया गया था। इसकी रिपोर्ट आने में अभी वक्त लगेगा। इधर रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने इस मामल में एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी मनोज के खिलाफ धारा 429 (किसी पशु/जानवर का वध करना या अपाहिज करना) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें