उसहैत। क्षेत्र के गांव लिलमा के घर से पुलिस व आबकारी इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर देशी शराब की 137 पेटी बरामद कर लीं। पिकअप से लादकर शराब को पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने गांव के ही पुष्पेंद्र सिंह पुत्र रामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार की रात आठ बजे मुखबिर की सूचना पर थाना उसहैत पुलिस व आबकारी इंस्पेक्टर ने क्षेत्र के गांव लिलमा की एक पशुशाला पहुंची। जहां पुष्पेंद्र सिंह चौहान के पास से 137 पेटी देशी शराब बरामद कर ली। पुलिस ने जब्त कर शराब को थाने में रखवाया है। शराब की कीमत 4,62375 रुपये बताई गई है, जो शराब बरामद हुई है वह उसी क्षेत्र में संचालित एक शराब की दुकान की है। जिसका अनुज्ञापी सौरभ माहेश्वरी बताया जा रहा है।
पुलिस ने पुष्पेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बिक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।