फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुराई में पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को रोका तो दबंगाें ने उनके के साथ ही मारपीट कर दी। आरोप है कि पुलिस की वर्दी भी फाड़ दी गई। कांस्टेबल गौरव की तहरीर पर देर शाम आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर करीब 1:54 बजे पीआरवी 1274 पर गुराई निवासी ऋषभ ने सूचना दी कि मेरी बहन के साथ मोहल्ले के ही लोग गाली-गलौज व मारपीट कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद सिपाही गौरव कुमार चालक संजीव उपाध्याय के साथ गांव गुराई पहुंचे। गांव के विजेंद्र व उसकी पत्नी सविता गाली गलौज कर रहे थे। गालियां देने से पुलिस ने मना किया तो दोनों पति पत्नी ने कांस्टेबल गौरव पर हमलावर हो गए और वर्दी फाड़ दी। इसके अलावा सरकारी रजिस्टर फाड़ दिया। विजेंद्र शराब के नशे में था। उन्होंने थाने सूचना देकर मौके पर पुलिसकर्मियों को बुलाया। फिर विजेंद्र और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर थाने ले गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें