फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फरार आरोपियों तक पहुंची पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को दो अधिकारियों की हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और विभागीय सूत्रों का दावा है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी संभव है।
विज्ञापन


इस मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह समेत दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, जांच के दौरान सामने आया है कि इस घटना में आरोपियों के परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी अलग-अलग धाराओं में नामजद हैं, जिनमें ताऊ, पिता, भाई और तहेरे भाई शामिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस इन सभी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बावजूद इसके पुलिस का दावा है कि आरोपियों तक पहुंच बनाई जा चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, जो अब अंतिम चरण में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने के साथ ही कुछ नए आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निरस्त की जाएगी राशन की दुकान
आरोपी अजय की मां के नाम रही राशन की दुकान निलंबित की जा चुकी है। अब इसको निरस्त किया जाएगा। पूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को गांव पहुंचकर जांच की है। वहीं राशन कम मिलने की भी जांच की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें