फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैकफुट पर पुलिस, कांवड़ियों के हमलावरों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। औरंगाबाद माफी गांव में कांवड़ियों पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुरूआत में पुलिस एक बालक के पत्थर फेंकने का दावा कर रही थी। पुलिस ने सात लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई कर इतिश्री कर ली थी। अब घायल कांवड़िया की तहरीर पर दूसरे समुदाय के पांच हमलावर व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव व्यौर के कांवड़ियों का जत्था कछला से जल भरकर घर लौट रहा था। रास्ते में औरंगाबाद माफी के पास पहुंचने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव कर दिया था। डीजे व जनरेटर के तार तोड़ दिए थे। पथराव में कांवड़िया राधेश्याम, सर्वेश व मानसिंह घायल हुए थे। इस दौरान हमलावरों ने कांवड़ियों को घेरकर पीटने का भी प्रयास किया था, लेकिन कांवड़ियों के गांव के लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद ही उनकी जान बच सकी थी। पथराव की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। पुलिस पथराव की घटना को दबाने में जुटी रही।
पुलिस ने अधिकारियों को भी गुमराह किय और मनगढ़ंत कहानी बनाई। बताया कि एक बालक ने कांवड़ियां पर पत्थर फेंक दिया था। इससे वह चोटिल हो गया। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। कांवड़िया जलाभिषेक के कारण तहरीर देने थाने नहीं पहुंच सके। पुलिस ने कार्रवाई दिखाने के लिए औरंगाबाद माफी के आरिफ, नासिम, कलीम, तस्लीम, अकील, शकील व इकरार के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की, लेकिन मंगलवार को पीड़ित राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस को अब्दुल, तस्लीम, बाबू, कल्लू व आरिफ समेत कई अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज करना पड़ा। इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया घायल कांवड़िया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें