फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस की जमीन पर है लोगों का कब्जा, अब होगा मुक्त, बनेंगे आवास

Sun, 11 Jan 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर में लाइन पार पुलिस विभाग की जमीन है। इसपर वर्षों से लोगों ने कब्जा जमा रखा है। अब पुलिस ने इसे कब्जा मुक्त कराके आवास का निर्माण कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एसएसपी ने संबंधित को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस विभाग की ओर से यहां आवासीय बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा, जिससे पुलिसकर्मियों को रहने की व्यवस्था हो सके। इसके बाद किराए पर रह रहे कर्मचारियों को मकान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पुलिस विभाग ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आवास बनाने को जमीन की तलाश की जा रही थी। पता लगा कि विभाग की ही जमीन पड़ी है। इसपर लोगों का कब्जा है। अब उस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद आवास बनाने का काम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें