फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर की छोड़ो जनाब... कोतवाली के पास की चोरियों को तो खोलो

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पिछले कई दिनों से सक्रिय चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों के साथ ही पुलिस की परेशानी को बढ़ा दिया है। चोरों ने यूं तो इलाके में करीब आधा दर्जन स्थानों पर हाथ साफ किया लेकिन पुलिस की नाक के नीचे हुई दो बड़ी घटनाएं तो वाकई उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। चोरों तक पहुंचना तो दूर अब तक पुलिस को कोई सुराग तक हत्थे नहीं लग पाया।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी आवास में रहने वाले एआरओ दीनानाथ विमल और एक्सरे तकनीशियन संजय प्रसाद के कमरे के ताले चोरों ने तोड़ दिए। चोर एआरओ के आवास से करीब तीन लाख रुपये का माल समेट ले गए थे। इसके अलावा 14 जुलाई को चोर कोतवाली गेट के पास ही आर्येंद्र यादव के बीज भंडार का शटर काटकर 2.90 लाख रुपया नकद निकाल ले गए। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। दोनों जगहों की घटनाएं इसलिए महत्वपूर्ण हैं कि कोतवाली समेत आसपास ही जब मकान-दुकान सुरक्षित नहीं रहेंगे तो दूरदराज के लोग खुद को कैसे महफूज समझेंगे। बताते हैं कि एआरओ के आवास में चोरी की घटना के तुरंत बाद ही संदिग्ध युवक अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। उसे एक स्वास्थ्य कर्मी ने पकड़ने का प्रयास भी किया था, लेकिन चोर उसे धक्का देकर भाग गया था।

एआरओ और बीज भंडार में हुई चोरी की घटनाओं के मामले में कई सुराग मिले हैं। चोरों की तलाश में दबिश भी दी गई है लेकिन फिलहाल कोई हत्थे नहीं चढ़ा है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कुमार चाहर, कोतवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें