फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष समेत 14 की पुलिस को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाने की पुलिस को महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या समेत 14 लोगों की तलाश हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बगैर अनुमति के गांव में सभा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस ने इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने अब तक आयोजक समेत चार को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव कथरा खगेई में महान दल के संयोजक देवेंद्र उर्फ पप्पू ने जिला महासचिव रविंद्र शाक्य और जिलाध्यक्ष संजीव मौर्य के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या की सभा कराई थी। आयोजक देवेंद्र ने इसके लिए अनुमति नहीं ली थी। सभा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। नारेबाजी भी की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। एसओ मान बहादुर सिंह मौके पर सभा रुकवाने गए तो आयोजक बौखला गए और भड़काऊ भाषण जारी रखा। इस मामले में पुलिस ने देर रात राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या समेत 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार को आयोजक देवेंद्र, नेमचंद्र, प्रकाश चंद्र और जितेंद्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। रविवार को पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिल सके। एसओ ने बताया कि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें