भवानीपुर खैरू का रहने वाला है तस्कर
जिस तस्कर को पैर में गोली लगी है, उसने पूछताछ में अपना नाम ग्राम भवानीपुर खैरू निवासी आलम पुत्र यासीन उर्फ आसीन बताया। इसकी सूचना पर रात में ही एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। देर रात तक मौके से भागे तस्कर की तलाश चलती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
घायल तस्कर को रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने फरार तस्कर का नाम कस्बे के मोहल्ला पठान टोला निवासी हारिश पुत्र इदरीस बताया। मौके से एक संरक्षित पशु, एक कुल्हाड़ी चार छुरी, एक तराजू बाट, प्लास्टिक की थैली, रस्सी, कपड़ा, तमंचा आदि बरामद हुआ है। इनमें आलम के खिलाफ चार और हारिश के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सहसवान कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर भवानीपुर के जंगल में घेराबंदी की। दो तस्कर संरक्षित पशु को काटने के लिए लाए थे। उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर को गोली लगी है। दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा। मुकदमा दर्ज कर इसमें कार्रवाई की जा रही है।