फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस नहीं करती डिजिटल अरेस्ट, अनजान नंबरों से सतर्क रहें

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर के पार्वती आर्य कन्या इंटर काॅलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी देहात केके सरोज ने छात्राओं को साइबर ठगी व महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट करके और डरा धमकाकर ठगी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। ऐसे में अनजान नंबरों से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान नंबर से आई कॉल या वीडियो कॉल को रिसीव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


एसपी देहात ने छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि इस समय मोबाइल हर किसी की जरूरत बन गया है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्लास के कारण भी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कुछ बच्चे मोबाइल के विभिन्न एप पर आईडी बना लेते हैं। ऐसे में वे साइबर ठगी के शिकार बन सकते हैं। ठग बातों में फंसाकर मोबाइल का डाटा चुराकर आपके परिवार को कॉल करते है। ऐसे में आप समझदारी और होशियारी से साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट से बच सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सोशल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहना गलत बात नहीं है, लेकिन जरूरी है कि अनजान लोगों से बात करने व उनके कॉल रिसीव करने में सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि मोबाइल की गैलरी में अपने जरूरी दस्तावेज नहीं रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की ओटीपी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अपनी व्यक्तिगत तस्वीरें सार्वजनिक रूप से साझा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

अगर कोई आपको डराता-धमकता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इससे साथ ही परिजनों को जानकारी देकर स्थानीय पुलिस को सूचना दें। स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता आलोक ने एसपी देहात को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। शिक्षिका गीतांजलि ने कार्यक्रम का संचालन किया। शिक्षिका किरन बाला, नीलम आर्या व कुसुम राठौर ने सभी का आभार जताया।




एसपी के विद्यार्थियों के सवालों के दिए जवाब
इंटर की छात्रा राखी गुप्ता ने एसपी देहात से पूछा कि डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचा जा सकता है। इस पर एसपी देहात ने बताया कि सबसे पहली बात को पुलिस कभी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। अगर कोई ठग मोबाइल कॉल पर लगातार बात करते हुए बैंक में रुपये ट्रांसफर करने का दबाव बना रहा है तो उससे बिल्कुल न डरें। हौसला रखते हुए कॉल को काट दें और उस नंबर को ब्लॉक कर दें।


कक्षा 11वीं की छात्रा नंदिनी ने सवाल किया कि आज के दौर में सोशल मीडिया कितना उपयोगी है। एसपी देहात ने कहा कि पढ़ने वाले बच्चों को सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ऑन लाइन गेम खेलने से भी बचना चाहिए। सोशल मीडिया का केवल देश-दुनिया की जानकारी व पढ़ाई संबंधी ज्ञान के लिए ही उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद

कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद

कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें