फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पीड़ित ने घर पर लगाया पलायन का बैनर

विज्ञापन
गांव गूरा बरेला में पीड़ित के घर पर लगा पलायन का बैनर। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव गूरा बरेला का एक परिवार ग्रामीणों से परेशान होकर पलायन का मन बना लिया है। पीड़ित परिवार ने घर के बाहर पलायन का बैनर लगा दिया है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

गूरा बरेला निवासी ओमप्रकाश ने बताया है कि गांव में दूसरे समुदाय के लोग बहुसंख्यक हैं। आए दिन वह लोग उसे गालियां देते हैं। उसे परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि आठ अगस्त को उनकी चाची रामकली ने अपनी कुछ जमीन मुस्लिम समाज के एक लोग को बेच दी है। उस जमीन के बंटवारे को मुकदमा कोर्ट में लंबित है। बैनामा होने के बाद खरीदने वाला कब्जा करने पहुंचा। उसको कहा कि पहले बंटवारे की प्रक्रिया पूरी हो जाने दें, उसके बाद कब्जा ले लेना। इसी बात को लेकर वह विवाद करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि इसी विवाद के चलते दूसरे समाज के लोग आए दिन गालियां देते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। 27 सितंबर की रात आठ बजे आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गए। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। परिवार मजबूर होकर गांव से पलायन कर रहा है।

कोट,

- ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। अगर पीड़ित परिवार को कोई दिक्कत है तो वह शिकायती पत्र दे। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। - केके तिवारी, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें