फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पटाखा फोड़ने वाली बुलेट पर चला पुलिस का डंडा, पांच सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर की सड़कों पर तेज आवाज के साथ दौड़ती और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट चालकों पर आखिरकार यातायात पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने ऐसी पांच बुलेट को पकड़कर सीज कर दिया, साथ ही सभी चालकों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

शहर में लंबे समय से बुलेट के साइलेंसर से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने की शिकायतें मिल रही थीं। कई बार अभियान चलाने के बावजूद यह समस्या थमने का नाम नहीं ले रही थी। इसी क्रम में यातायात प्रभारी ललित कुमार ने अपनी टीम के साथ सख्ती दिखाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौक और कचहरी क्षेत्र के आसपास बुलेट की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान करीब पांच बुलेट ऐसी मिलीं, जिनके साइलेंसर से तेज धमाके जैसी आवाज निकल रही थी। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास खड़े लोग भी असहज हो उठे।
यातायात पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए सभी पांच बुलेट को सीज कर दिया। चालकों पर 30 हजार से लेकर 46 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ललित कुमार ने स्पष्ट किया कि शहर में शांति भंग करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें