प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2011 की नियुक्ति जल्द किए जाने की मांग अभ्यर्थियों ने की है। इसके लिए रविवार को अभ्यर्थियों की एक बैठक मालवीय आवास में हुई, जिसमें नियुक्ति न मिलने तक संघर्ष जारी रखने का तय किया गया।
अभ्यर्थियों ने कहा कि 16748 पुलिस कांस्टेबल और 3800 पीएसी कांस्टेबलों की भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों की सुनवाई सरकार नहीं कर रही है। भर्ती रिजल्ट 16 जुलाई को आ जाने और चरित्र सत्यापन होने के बावजूद नियुक्ति नहीं कर रही है। अभ्यर्थियों ने तय किया यदि उनकी मांग पूरी न हुई तो उन लोगों को विरोध आगे भी जारी रहेगा। बैठक में अरविंद यादव, ओमेंद्र यादव, राजेश कुमार, राहुल यादव, प्रदीप सिंह, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।