फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस का दावा, गूगल पर कई दिन से ढूंढ रहा था मौत का आसान तरीका

विज्ञापन
अमन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। सड़क किनारे खड़ी कार में मिले व्यापारी अमन के शव की जांच पुलिस कर रही है। पुुलिस के मुताबिक, जेब में मिले मोबाइल की जांच में सामने आया है कि मरने से पहले अमन गूगल पर कई दिन से आसान मौत का तरीका तलाश रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। परिजन अब भी हत्या का ही आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला ब्रह्मपुर निवासी अमन साहू पुत्र बाबूराम का शव कार के अंदर बृहस्पतिवार को गांव कंचनपुर के पास मिला था। मृतक की जेब से सल्फास की डिब्बी मिली थी। साथ ही नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर भी मिला था, जो उसने खुद ही खरीदा था।

पुलिस ने बताया कि अमन ने पहले गैस खोलकर मुंह पर पन्नी बांधी। यह तरीका भी उसने गूगल से ही जाना था। पुलिस उस दुकान तक भी पहुंच गई है, जिस दुकान से अमन ने नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर खरीदा था। पुलिस ने उस दुकानदार से पूछताछ की तो उसने बताया कि गैस सिलिंडर वह खरीदकर ले गए थे। गैस कैसे खोलें इसके लिए भी फोन आया था। दुकानदार का कहना है कि उनको यह नहीं पता था कि वह इस तरह का कोई कदम उठाने के लिए सिलिंडर ले गया है। उसने तो अपनी दुकान पर ले जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पुलिस ने शुक्रवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार के लोग अब भी यही कह रहे हैं कि बेटे की हत्या की गई है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।

अगर आत्महत्या तो क्यों की, इसकी तह तक जा रही पुलिस
अगर आत्महत्या ही अमन ने की है तो पुलिस को यह भी साक्ष्य जुटाने हैं कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। इंस्पेक्टर माधौ सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों को जुटाया जा रहा है। परिजनों की ओर से जो भी शिकायती पत्र मिलेगा उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


सीसी फुटेज में सिलिंडर खरीदते दिखे अमन
पुलिस ने उस दुकान की सीसी फुटेज भी निकाली है जिस दुकान से उसने सिलिंडर खरीदा था। फुटेज में वह सिलिंडर खरीदकर ले जाता हुआ दिख रहा है। इसी आधार पर पुलिस आत्महत्या मान रही है। इसके अलावा भी कई ठोस सबूत पुलिस को मिले हैं, जिसमें आत्महत्या करने की बात साफ हो गई है।



मरने से पहले किसी से की थी फोन पर बात
आत्महत्या करने से पहले अमन ने किसी से फोन पर बात की और कहा कि वह आत्महत्या कर रहा है। अब पुलिस कारणों की जांच में जुट गई है। जांच के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।


घी व्यापारी अमन ने आत्महत्या की है। इसके पीछे क्या कारण रहा, इसको लेकर पुलिस की टीम हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस को अहम सबूत मिले भी हैं। परिजनों के शिकायती पत्र, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। -केके तिवारी, सीओ, दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें