दातागंज पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव रुदेली के जंगल में हथियार बना रहा है। सूचना पर पुलिस बल ने बाग में दबिश देकर रामसिंह को मौके पर ही अवैध असलहों को बनाते हुए पकड़ लिया गया।
बदायूं की कोतवाली दातागंज पुलिस द्वारा ऑपरेशन पाताल के तहत एक व्यक्ति को अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने उसे काफी मात्रा में अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दातागंज पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव रुदेली के जंगल में भुडेली गांव से पहले यूकेलिप्टस के बाग में अवैध हथियार बना रहा है। सूचना पर पुलिस बल द्वारा बाग में दबिश देकर रामसिंह पुत्र लक्ष्मी नरायन बढई निवासी गांव रुदेली थाना दातागंज को मौके पर ही अवैध असलहों को बनाते हुए पकड़ लिया गया।
पकड़े गये व्यक्ति के कब्जे से पांच तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर व एक बंदूक 12 बोर चालू हालत में मिली। साथ ही उसके पास से शस्त्र बनाने के उपकरण व कारतूस मिले हैं। पूछताछ के दौरान रामसिंह ने बताया कि वह साल 2004 से अवैध शस्त्र निर्माण के कार्य मे लिप्त है। यह असलहे वह बदायूं व आसपास के जनपदों में बेचता है। रामसिंह पर पहले से कई मुकदमे भी दर्ज हैं।