फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: बेहद शातिर थे धंधेबाज, पहले जांच करते फिर बेचते थे मिलावटी शराब

Tue, 14 Jun 2022 03:19 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पप्पू रस्तोगी ढक्कन, रैपर, बारकोड आदि अंकित से ही खरीदते थे। अंकित इतना शातिर था कि वह इन्हें थोक में अपने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में गुप्त तरीके से रखता था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के इस्लामनगर इलाके में पकड़े गए शराब तस्कर बड़े शातिर थे। मिलावटी शराब से कहीं कोई हादसा न हो जाए, इसके लिए पहले उसकी जांच करते थे और उसके बाद उसे बाजार में खपाते थे। इसके लिए भी उन्होंने कुछ लोग लगा रखे थे। भाजपा नेता का रिश्तेदार अंकित माहेश्वरी भी बेहद शातिर था। ढक्कन, रैपर व नकली बारकोड का इस्तेमाल वह इतनी चालाकी से कराता था कि सभी चकमा खा जाते थे।

विज्ञापन


विगत 13 अप्रैल 2021 को इस्लामनगर पुलिस ने सिटौली गांव के नजदीक वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़कर मिलावटी शराब बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया था। इसमें बरेली निवासी पप्पू शराब बनाने का काम करता था जबकि खेमपाल व दीनदयाल उसका सहयोग करते थे। तीनों को पुलिस ने पकड़ लिया था जबकि सहसवान के नयागंज निवासी अंकित माहेश्वरी भागने में कामयाब रहा था। पप्पू रस्तोगी ढक्कन, रैपर, बारकोड आदि अंकित से ही खरीदते थे। अंकित इतना शातिर था कि वह इन्हें थोक में अपने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में गुप्त तरीके से रखता था।

इस गैंग के लोगों के शातिर होने का इसी बात से पता चलता है कि वे पहले मिलावटी शराब की पहले जांच करते थे, तब उसे सप्लाई करते थे। पुलिस से बचाने का काम भाजपा नेता करता था। पिछले दिनों पुलिस ने अंकित के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा भाजपा नेता
नयागंज निवासी अंकित माहेश्वरी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने से पहले भाजपा नेता ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया था। इसके लिए उसने पुलिस समेत पार्टी के बड़े नेताओं से भी संपर्क साधा था। शराब के धंधे से पूरे गैंग ने जमकर पैसा कमाया, जिसके बाद चर्चा है कि अब भाजपा नेता सहसवान से निकाय चुनाव भी लड़ने की तैयारी कर रहा है। टिकट के लिए भी वह बड़े नेताओं की परिक्रमा लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें