फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मनिकापुर कौर निवासी एक परिवार ने मूसाझाग पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप लगाया। एसएसपी तक शिकायत पहुंची तो मामले की जांच कराई गई। प्रारंभिक दोष मिलने पर दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव के नन्हेलाल कश्यप का आरोप है कि सराय पिपरिया निवासी एक व्यक्ति से करीब एक लाख 80 हजार रुपये की ठगी हुई है। उस व्यक्ति ने जिस पर ठगी का आरोप लगाया है। वह उनके मकान में किराए पर झोलाछाप की दुकान चलाता है। ये झोलाछाप नन्हेलाल की बाइक लेकर भी भाग गया है। इस संबंध में थाना पुलिस के पास तहरीर पहुंची है। आरोप है कि बुधवार रात मूसाझाग थाने में तैनात एक दरोगा नंदन सिंह विष्ट पुलिस के साथ उनके घर पहुंचे।
उस दौरान नन्हेलाल कश्यप की पत्नी खाना बना रहीं थीं। दरोगा ने नन्हेलाल कश्यप के बारे में पूछा। उन्होंने मना किया तो दरोगा ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उनके घर का चूल्हा फोड़ डाला। नल, चारा मशीन, चारपाई और अन्य सामान भी तोड़ डाला। इसका विरोध करने पर महिला कांस्टेबल ने उनकी पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया। फिर सारा सामान फैलाकर चले गए। परिवारवालों ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें