फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने देखी शहर की सुरक्षा व्यवस्था, दुकानदारों से की बात

विज्ञापन
शहर में भ्रमण करते आईजी रमित शर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। आईजी रमित शर्मा ने रविवार शाम शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तमाम दुकानदारों से बात की। पुलिस गश्त करती है, उनका ध्यान रखती है या नहीं। ऐसी कई जानकारियां हासिल कीं। उन्होंने बाजार में खड़े होकर लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हरदम तैयार है। उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

आईजी रमित शर्मा रविवार शाम करीब तीन बजे बदायूं पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पेशेवर अपराधियों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाए। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जो विवेचनाएं लंबित पड़ी हैं उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके अलावा उन्होंने त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। शाम छह बजे आईजी शहर में भ्रमण पर निकले। उन्होंने इसकी शुरुआत छह सड़का से की। यहां से पैदल चलते हुए खैराती चौक, घंटाघर होते हुए कोतवाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तमाम दुकानदारों से बात की।
कुछ दुकानों के सामने गलत तरीके से बाइक खड़ी थीं। उनके मालिकों को बुलाकर कहा कि वह दुकानदारों को परेशान न करें। अपनी बाइक ठीक से लगाएं जिससे दुकानदार पर अन्य ग्राहक भी आ सकें और उनकी दुकानदारी चलती रहे। कई बच्चों को रोककर उन्होंने उनके परिवार और उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछा। कई युवाओं को उन्होंने सेल्फी भी दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली जाकर सभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह, सीओ बिसौली शक्ति सिंह समेत कोतवाली और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें