फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने किया बड़ा बदलाव, 321 सिपाहियों के तैनाती स्थल बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी संकल्प शर्मा ने एक बार फिर बड़ा बदलाव करते हुए जिले के थानों में लंबे समय से जमे 321 सिपाहियों को इधर से उधर कर दिया है। इनमें 47 महिला पुलिस कर्मियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। इससे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। सभी पुलिस कर्मी रिलीव और ज्वाइनिंग कराने में लगे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संकल्प शर्मा की ये सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में सिपाहियों के ट्रांसफर नहीं हुए थे। दो-चार या सौ-पचास पुलिस कर्मियों का इधर-उधर होना आम बात है, लेकिन एक साथ 321 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर होना बड़ी बात मानी जा रही है। अक्सर पुलिस कप्तान बदलने के बाद सबसे पहले थानेदारों का नंबर आता है। प्रत्येक एसएसपी अपने अनुसार थानेदारी देते हैं। तत्कालीन एसएसपी के समय ज्यादा ट्रांसफर नहीं हुए थे, लेकिन उन्होंने अपने ट्रांसफर से कुछ समय पहले ही कुछ थानेदारों को बदला था।
एसएसपी संकल्प शर्मा ने थानेदारों की गोपनीय जांच कराई। इसके बाद रडार पर आए थानेदारों को लाइन में लगा दिया। इसके बाद उन्होंने शनिवार को 321 सिपाहियों के ट्रांसफर किए। बताते हैं कि शनिवार को ट्रांसफर किए गए 321 सिपाहियों में 274 पुरुष और 47 महिला पुलिस कर्मी शामिल हैं। ये तीन साल से ज्यादा एक ही थाने या ड्यूटी स्थल पर थे। इससे एसएसपी ने सभी का ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें