फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
फैजगंज पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा (बदायूं)। थाना पुलिस ने शनिवार सुबह दुंदपुर तिराहे से एक व्यक्ति को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया। उससे ट्रैक्टर के कागज मांगे गए लेकिन वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो पता चला कि ट्रैक्टर आगरा जिले से चोरी हुआ था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह फैजगंज बेहटा में तैनात एसआई महेश कुमार और उनकी दुंदपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय तिराहे से सामान लदा हुआ एक ट्रैक्टर गुजरा। ट्रैक्टर में कुछ सामान भरा हुआ था। उसे देखकर पुलिस ने ट्रैक्टर को रोका तो उसका चालक सकपका गया। उसके पसीने छूट गए। पुलिस को ये मामला संदिग्ध लगा। इससे पुलिस ने चालक से कागजात मांगे लेकिन उसका चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस चालक और ट्रैक्टर को थाने ले गई, जहां पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम बिजनेश पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम झुकेरा थाना गुन्नौर जनपद संभल बताया। तलाशी में उसके पास एक तमंचा भी बरामद हुआ। जिस पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई। उसने बताया कि ये ट्रैक्टर चोरी का है और ये आगरा के जगदीशपुरा से चोरी हुआ था। पुलिस ने आरोपी बिजनेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शनिवार दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें