उसहैत। पुलिस ने खेड़ा जलालपुर के पास चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 34 दिन पहले हुई सरसों चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी किए गए नौ कट्टा सरसों भी बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात्रि खेड़ा जलालपुर के पश्चिम बाग के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी को रोका गया, इसमें पंकज (30) और अक्षय प्रताप सिंह (32) सवार थे। पूछताछ में दोनों ने उसहैत निवासी अमन भारद्वाज की दुकान में 5 अप्रैल की रात शटर काटकर की गई 40 कट्टा सरसों की चोरी स्वीकार की। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ कट्टे पहले ही बेच दिए थे और बचे हुए कट्टे कायमगंज बेचने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली है। संवाद