पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
जिले में इस तरह का मामला पहले नहीं है। इससे पूर्व तीन अप्रैल को पीलीभीत निवासी सिपाही पवन कुमार रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूं में तैनात थे। उनकी अचानक तबीयत खराब होने पर पर मौत हो गई थी। उनको भी पोस्टमॉर्टम हाउस पर इसी तरह की लापरवाही करते हुए श्रद्धांजलि दी गई थी, लेकिन इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की तो फिर से इसी गलती को दोहरा दिया गया।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: पाकिस्तान के समर्थन में वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, थाने में लंगड़ाते दिखा
यह चूक सीओ लाइन व आरआई स्तर से हुई लेकिन खामियाजा दरोगा और सिपाही को भुगतना पड़ा। स्ट्रेचर पर शव रखकर गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए फोटो वीडियो एक्स के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए दरोगा व सिपाही को निलंबित किया गया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।