पुलिस-प्रशासन को बताया भाजपा का एजेंट
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस-प्रशासन के जरिए विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। भाजपा पर जुमलेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुढ़ा पुख्ता पुल के लिए धनराशि जारी होने के दावे खोखले हैं।
अधिकारियों के पास धनराशि जारी होने का कोई आदेश नहीं है। यदि टेंडर हुआ है तो भाजपा नेताओं को उसकी अधिसूचना सार्वजनिक करनी चाहिए। अधूरा पुल भाजपा के विकास के दावों की पोल खोलता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एलान किया कि 22 फरवरी को दातागंज में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय समेत कई दिग्गज कांग्रेस नेता पहुंचेंगे और विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।
एसडीएम बोले- माहौल बिगाड़ रहे थे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं की गई थी। जिस पुल के निर्माण को शासन से धनराशि जारी हो गई उसी को लेकर वह प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे।