फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Wed, 29 Oct 2025 11:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने मुठभेड़ स्थल का लिया जायजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली से बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश लूट का आरोपी है। 26 अक्तूबर को बाइक सवार दंपती से कुंडल, पर्स व नकदी लूट कर बाइक सवार दो बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने एक आरोपी को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि फरार अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक सोने का कुंडल व तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सिवाया हामिदपुर निवासी अनिल कुमार से 26 अक्तूबर को लूट हुई थी। वह पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सवार दो बदमाश पर्स, 1400 रुपये व कुंडल लूट कर भाग गए थे। पुलिस ने एक आरोपी मुजरिया के शेखपुरा निवासी वीरेश को  27 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। जबकि उसका साथी अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अठर्रा कुनिया निवासी सत्यपाल की पुलिस तलाश कर थी।

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि उसैहत रोड पर गांव मामूरगंज में बाग में आरोपी सत्यपाल छिपा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें सत्यपाल के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें