इस्लामनगर। इस्लामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
यह घटना 28 अप्रैल 2026 को हुई थी, जब विजेंद्र नामक व्यक्ति से अज्ञात बदमाशों ने एक मोबाइल फोन छीन लिया था। इस संबंध में इस्लामनगर थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरिश पुत्र नन्हू और अर्जुन पुत्र मुकेश को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया और वादी ने अपने मोबाइल फोन की पहचान की। संवाद