फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण 

Mon, 05 Dec 2016 11:11 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जेसीबी चलने के दौरान पुलिस को देखकर शांत रहे लोग 
 शहर के अतिक्रमण पर जिला और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस बल को देखकर अतिक्रमणकारी दुकानदार जेसीबी को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सके। 
विज्ञापन

शहर में रोडवेज बस अड्डे के सामने से अतिक्रमण हटाया जाना शुरू किया। सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव एवं एसपी सिटी अनिल यादव के निर्देशन में अतिक्रमण हटाना शुरू हुआ, जो लॉवेला चौक से होता हुआ छह सड़का तक चला। इसके बाद गोपी चौक होते हुए तहसील तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटा दिया गया। पुलिस, नगर पालिका और जिला प्रशासन के संयुक्त अभियान में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को चलता देखकर तमाम दुकानदारों ने अस्थाई अतिक्रमण को खुद ही हटा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव ने कहा कि शहर में दुकानदार अपना अतिक्रमण खुद ही हटा लें, प्रशासन के हटाए जाने पर अतिक्रमण करने के लिए लगाए गए मेज एवं अन्य सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें