फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस पर भाजपा नेता के दिव्यांग भाई व भतीजे को पीटने का आरोप

Wed, 05 Aug 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में सोमवार की देर शाम सात बजे चौकी बराही पुलिस गैंगस्टर के एक आरोपी को पकड़ने पहुंची। वहां आरोपी की पत्नी ने विरोध किया तो पुलिस ने पड़ोसी में बैठे दिव्यांग का डंडा छीनकर आरोपी को पीट दिया। जब उन्होंने अपना डंडा मांगा तो पुलिस टीम ने भाजपा नेता के दिव्यांग भाई और उसके पुत्र कक्षा आठवीं के छात्र को पीट दिया। साथ ही महिलाओं से अभद्रता की।
विज्ञापन

नंदकिशोर ने बताया कि वह दोनों पैर से दिव्यांग हैं। उनके भाई संजीव भाजपा के सेक्टर प्रमुख हैं। आरोप लगाया है कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी दो सिपाही और एक दरोगा आए और गाली-गलौज करने लगे। वजह जानने पर सहारे के लिए जो डंडा लिए हुए थे, उसी को छीनकर पीटने लगे। उसके 11 वर्षीय पुत्र अभय ने बचाने का प्रयास किया तो उसके भी थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि बुजुर्ग मां और पुत्री आ गईं, उन्होंने पीटने के पीछे का कारण पूछा तो उनके साथ गाली-गलौज की। मोहल्ले के एक लड़के ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उसके हाथ में भी डंडा मारा, उसका मोबाइल भी गिरकर खराब हो गया।
उनके भाई संजीव उस समय घर पर नहीं थे। वह अपनी बड़ी पुत्री को बुलाने के लिए उसकी ससुराल गए थे। बाद में लौटे संजीव ने बताया कि वह इस प्रकरण को उच्चाधिकारियों समेत मुख्यमंत्री स्तर तक उठाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जांच करा रहे हैं, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
अशेष नाथ सिंह, सीओ दातागंज

यह है घटनाक्रम
पुलिस गैंगस्टर एक्ट में जमानत कराकर रह रहे एक आरोपी को पकड़ने पहुंची थी, उसे पकड़ लिया था। तभी उसकी पत्नी ने विरोध किया और पुलिस से बोली कि जब यह जमानत करा लाए हैं तो क्यों पकड़ रहे हो, इसी बात पर पुलिस ने थोड़ी दूर पर बैठे दिव्यांग नंदकिशोर का डंडा छीना और पुलिस आरोपी और उसकी पत्नी को पीटने लगी। जब नंदकिशोर ने पुलिस से अपना डंडा मांगा, तभी नाराज होकर उससे भी मारपीट करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें