फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से आरोपी चोर की हालत बिगड़ी

Thu, 17 Sep 2015 11:45 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 दातागंज कोतवाली में पुलिस के थर्ड डिग्री से आरोपी चोर हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में सिपाही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर रफू-चक्कर हो गए। परिवारीजन पुलिस कर्मियों को माहिर की हालत का जिम्मेदार मान कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने युवक को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
माहिर (28)अली पुत्र जहान खां को बुधवार शाम ककराला चौकी पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद उसे दातागंज कोतवाली ले जाया गया। बुधवार रात में ही गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। माहिर अली ने आरोप लगाया कि दातागंज कोतवाली में उस पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी।  दूसरी ओर, पुलिस माहिर अली पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल से साफ इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ चोरी के कई मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
माहिर को चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया था, उसके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ। वह पहले से बीमार था, पिटाई से उसकी हालत नहीं बिगड़ी है। तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।  -सौमित्र  यादव, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें